अधूरी नींद के कारण बढ़ सकता है दिल का दौरा, वज़न बढ़ना जैसी कई बीमारियों का खतरा: शोध

अधूरी नींद के कारण बढ़ सकता है दिल का दौरा, वज़न बढ़ना जैसी कई बीमारियों का खतरा: शोध

सेहतराग टीम

कोरोना काल में लोगों को अपना ख्याल खुद अपने से रखना पड़ रहा है क्योंकि इस समय इस बीमारी की कोई दवा नहीं बनी है। इससे बचने के लिए सिर्फ एक ही तरीका है कि लोग अपनी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करें और बाहर जाने से पहले मास्क पहनें। यही नहीं लोगों से जितना दूरी बना सके उतना बनाएं।

पढ़ें- जानें, क्यों अगले 60 सालों में भारत से खुद रफूचक्कर हो जाएंगे जानलेवा मच्छर

कोरोना के प्रकोप की शुरूआत में देश में जब लॉकडाउन लगाया गया तो सभी लोगों को घरों में रहना पड़ा तब लोगों को अच्छा लगा, लेकिन तकरीबन चार महीने होने पर अब लोग घरों में रहते हुए बोर हो गये है। इसके कारण लोगों में तनाव भी बढ़ गया है। इसकी वजह से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। लोग कम नींद ले रहे है। वहीं नींद ना आना कई बीमारियों को न्योता देता है।

अच्छी नींद भी है ज़रूरी 

क्या आप जानते हैं कि नींद हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। एक अच्छी नींद हमारे दिमाग़ को तरोताज़ा करने के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखती है। शरीर के सभी अंगों के साथ आंखों और दिमाग़ को भी आराम देना ज़रूरी होता है।

एक ओर जहां अच्छा खानपान स्वस्थ जीवन के लिए बेहद ज़रूरी है वहीं अच्छी नींद लेना भी उतना ही ज़रूरी है। अच्छी और पर्याप्त नींद के अभाव में स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आप रोज़ सुबह ऑफिस जाने के लिए जल्दी उठ तो जाते हैं लेकिन अपनी नींद पूरी होने पर ध्यान नहीं देते। रात को देर से सोने और सुबह जल्दी उठने की मजबूरी की वजह से आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती। इस बात को लोग अक्सर हल्के में ले लेते हैं। पिछले साल हुई एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि अगर रोज़ आपकी नींद पूरी नहीं होती है तो इससे दिल का दौरा, वज़न बढ़ना, डायबीटीज़ और यहां तक की कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का भी खतरा बढ़ जाता है।

नींद पर शोध 

इस अध्ययन के लिए, शोधकर्ताओं ने 20 से 29 साल के 15 स्वस्थ पुरुषों को चुना। इन पुरुषों को पहले हफ्ते में अच्छी तरह खाने के लिए कहा गया और रात में 10 घंटे के लिए सोने की सलाह दी। अगले 10 दिनों के लिए, उन्हें पेन स्टेट में क्लिनिकल रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनका टेस्ट किया गया।

इन लोगों को मिर्च और पास्ता का हाई फैट और हाई कैलोरी वाला खाना खिलाया गया और हर रात 5 घंटे से अधिक न सोने के लिए कहा गया था। चार रातों बाद इनका ब्लड टेस्ट किया गया। टेस्ट के परिणाम में पता चला कि नींद की कमी से शरीर में इंसुलिन का स्तर काफी बढ़ गया। 

अपने शरीर को ऊर्जा देने के लिए आप जो खाना खाते हैं इंसुलिन उससे चीनी यानी ग्लूकोज़ का उपयोग करती है। अगर आपके शरीर में इंसुलिन ज़्यादा मात्रा में होती है तो आपके खाने में मौजूद फैट्स जल्दी उपयोग में आ जाएंगे जिससे आपका वज़न बढ़ता चला जाएगा।

सिर्फ यही नहीं, अध्ययन ने यह भी साबित किया कि जब नींद पूरी नहीं होती, तो आराम की स्थिति में भर पेट खाना खाकर भी वह संतुष्टि नहीं मिलती।

 

इसे भी पढ़ें-

सभी उम्र के लोगों के लिए बड़े काम की चीज है 'ओआरएस'

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।